
जौनपुर। “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत आज डाइट परिसर जौनपुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉ०गोरखनाथ पटेल जी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व विशिष्ट माननीय राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापको को सम्मानित करने के लिए ब्लॉक स्तर से अध्यापको को आमंत्रित किया गया था। करंजाकला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर की अध्यापिका नुज़हत अंसारी को विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए माननीय मंत्री गिरीश चंद्र यादव जी व माननीय राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने प्रशस्त्री पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री०श्रवण कुमार ने नुज़हत अंसारी को उनके इस उपलब्धि व सम्मान के लिए बधाई दी। अध्यापक शैलेन्द्र पाल , मनोज यादव, अनिल यादव ने उनको बधाई दी।

