रिपोर्ट अजय सिंह सीतापुर : परसैंडी सीतापुर ग्राम पंचायत मदनपुर प्राथमिक विद्यालय मैं बाउंड्री ना होने के कारण आवारा जानवर विद्यालय प्रांगण में घुसकर बैठते हैं और तांडव करते हैं कुछ आवारा जानवर विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को मारने के दौड़ा लेते हैं जिससे बच्चों के जान को हर पल खतरा बना रहता है परंतु ग्राम पंचायत की लापरवाही के कारण बाउंड्री व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कराई जा रही है शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लेकर खंड विकास अधिकारी तक के द्वारा कई बार ग्राम पंचायत को कहां जा चुका है परंतु ग्राम प्रधान किसी भी अधिकारी के आदेश को मानने से साफ इनकार कर रहे हैं ग्राम प्रधान का कहना है कि सरकार जब अलग से बजट देगी तब विचार किया जाएगा

