जौनपुर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले समस्त कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं निविदा कर्मी पांचवे दिन पूर्णतः हड़ताल पर चले गये है। लगातार पांचवे दिन 132 के0वी0 अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय जौनपुर के परिसर में प्रातः 10ः00 बजे से 05ः00 बजे तक ई0 धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कार्य बहिष्कार हुआ, जिसमें जनपद-जौनपुर के ऊर्जा क्षेत्र के सभी कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं निविदा कर्मियों ने भारी संख्या में भाग लिया। ऊर्जा मंत्री एवं प्रबन्धन की हठवादिता के कारण विद्युत कर्मचारियों में व्यापक रोष व्याप्त है।सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष निखिलेश सिंह कहा कि ऊर्जा प्रबन्धन का अड़ियल रवैया तथा कर्मचारी विरोधी होने के कारण समस्त कर्मचारी भयमुक्त होकर जनहित में कार्य नहीं कर पा रहे है, हमारी लड़ाई विद्युत विभाग को निजी हाथों में बेचने से बचाने एवं जनता को सस्ता बिजली दिलाने की है। सभा में ई0 पकंज जायसवाल, अनिल पटेल, गौरव सिंह, हरिकेष सिंह, विपुल सिंह, जितेन्द, चंचल तिवारी, कमलेश आदि ने अपने विचार व्यक्त किये तथा कहा गया कि सरकार कर्मचारी की मांग नहीं सुन रहीं है तथा कारपोरेशन के चेयरमैन अपनी हठवादिता के कारण कर्मचारियों का निरन्तर शोषण कर रहे है, जो अब स्वीकार्य नहीं है। वक्ताओं द्वारा यह भी कहा गया कि प्रबन्धन अब चाहे कितना भी हमें प्रताड़ित करें हमे गिरफ्तार करें या दमन करें हम कर्मचारी जनहित में अब नहीं झुकेंगे और यह आन्दोलन तब तक चलेगा जब तक हमारी मांगे मान नहीं ली जाती है। सभा में ई0 अशोक कुमार सिंह, ई0 धर्मेन्द्र मौर्या, ई0 अनीश कुमार यादव, ई0 संजय लाल प्रजापति, ई0 आतिश यादव, ई0 गुलाब चन्द राम, श्री श्री संजय यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, विश्राम मौर्या निधि श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, जितेन्द्र, संजय लाल प्रजापति, अमित खरे, सागर श्रीवास्वत, प्रभात पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह, कामता यादव, गिरीश यादव, अरविन्द मिश्रा, कमलाकान्त मिश्रा, लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा, विजय चौहान, विजय यादव प्रीतम श्रीवास्तव संतराम एवं भारी संख्या में अधिकारी/कर्मचारी एवं निविदाकर्मी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक निखिलेश सिंह द्वारा किया गया।

