विधानसभा अतरौलिया के पांचों मंडलों की योजना बैठक पटेल इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न

संवाददाता- साहिल उपाध्याय अतरौलिया आजमगढ़

 

प्रदेश उपाध्यक्ष मां ए के शर्मा की अध्यक्षता में विधानसभा अतरौलिया के पांचों मंडलों की योजना बैठक पटेल इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुई ।

 

आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए के शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषि कांत राय रहे। कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम जिले की सीमा लोहरा टोल प्लाजा पर मा0 आरके शर्मा का रमाकांत मिश्रा की अध्यक्षता में जोरदार स्वागत किया गया ।तत्पश्चात पटेल इंटर कॉलेज प्रांगण में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम योजना बैठक का शुभारंभ किया गया । बैठक की मुख्य अतिथि ए के शर्मा व विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष लालगंज ऋषि कांत राय व कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील पांडे तथा संचालन हरीश तिवारी ने किया। अपने संबोधन में ए के शर्मा ने बताया कि हमें भी कुछ जिम्मेदारी दी गई है उसी के लिए यहां आए हैं। भारतीय जनता जनता पार्टी एक परिवार है यहां न कोई छोटा है ना बड़ा है हम सब समान हैं ।यहां न कोई ऊंचा है ना नीचा है। मेरी कोई राजनैतिक पृष्ठभूमि नहीं रही, मेरे पिताजी भी एक कृषक परिवार से थे मुझे नौकरी छुड़वा कर एक नई जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा हमारी और आपकी पार्टी है इसमें कोई भाई भतीजावाद नहीं है, समाजवाद नहीं है, परिवारवाद नहीं है। आइए सुनाते हैं कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए के शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष ने क्या कुछ कहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *