अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी बीकापुर संवाददाता)बीकापुर विधानसभा के चौमुखी विकास और आम जनमानस की तरक्की खुशहाली ही मेरा पहला लक्ष्य होगा।उक्त बातें बीकापुर विधानसभा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुनील पाठक ने कही।इस मौके पर श्री पाठक ने कहा कि अब तक जितने भी जनप्रतिनिधि बीकापुर विधानसभा से चुने गए सबने बीकापुर विधानसभा को लूटा, शासन सत्ता रहने के बावजूद विकास की कोई योजनाएं बीकापुर की धरती पर नहीं ला सके, यही कारण रहा इस विधानसभा की सड़कें, नाली आज भी खस्ताहाल पड़ी है, हम आपको विश्वास दिलाते हैं की बीकापुर विधानसभा के आवाम के सम्मान के लिए शासन और प्रशासन से सीधी लड़ाई लड़कर जनता के हक को के लिए विकास के ऐसी इमारत तैयार करेंगे जो सदियों तक यादगार रहेगी, बस आप अपना सहयोग और आशीर्वाद मुझे प्रदान करें ,हम बीकापुर विधानसभा की तस्वीर और तकदीर को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए काम करेंगे। श्री पाठक आज सिरहिर, महावा, छतिरवा, नजीरपुर, कैल पारा आदि जगहों पर जनसभाएं एवं बैठक करके वोट और समर्थन मांगा।। सभा में उपस्थित प्रमुख लोगों में केशव चौधरी राम भवन रावत महेश भाई ज्योति कुमार संतोष भाई आलोक रावत कुलदीप कुमार रोहित कुमार नवनीत कुमार रामाशीष राम चरण बबलू पासी सुरेश पासी संजय ठेकेदार सुरजीत कुमार राज कुमार कनौजिया हरीश चंद्र शाह बब्बू मान सुनील पांडे सुरेश कोरी अरविंद भारती सतीश तिवारी विक्की पांडेआदि रहे।

