फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल की भतीजी पिंकी की प्रसव के बाद मौत हो गई। उन्होंने चिकित्सक पर ऑपरेशन करते वक्त लापरवाही का आरोप लगाया है। विधायक के पुत्र रामेश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि उनकी चचेरी बहन पिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर 14 अगस्त को डॉ. अलका सेन के अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टर अलका सेन की बेटी ने ऑपरेशन कर दिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर 15 अगस्त की सुबह आगरा के प्रभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां भी तबियत में सुधार न मिलने पर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई है।

