विधायक ने स्कूल प्रबंधक पर लगाया धर्म परिवर्तन कराने व अबैध जमीन पर स्कूल संचालित करने का आरोप

बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग

विधायक रमेश मिश्रा ने बदलापुर के सेंट जेवियर स्कूल के प्रबंधक जोसेफ थामस पर लगाया गंभीर आरोप,मचा हड़कंप

जौनपुर।‌ बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मुरादपुर कोटिला में स्थित सेंट जेवियर स्कूल बदलापुर जौनपुर के प्रबंधक जोसेफ थामस द्वारा कई वर्षों से धर्म परिवर्तन कराने व अबैध जमीन पर कब्जा कर स्कूल संचालित करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है ।

मुख्यमंत्री को कार्रवाई के लिए भेजे गये पत्र में विधायक ने प्रबंधक जोसेफ थामस आरोप लगाते हुए लिखा कि प्रबंधक द्वारा की वर्षों से धर्म परिवर्तन का कार्य किया जा रहा है, जिसमें लगभग एक दर्जन से अधिक ग्रामों के लोगों को प्रलोभन दिया जा रहा है तथा सेंट जेवियर स्कूल भी सरकारी जमीन पर अबैध कब्जा करके बनाया गया है । जिसकी शिकायत पूर्व में कई बार की जा चुकी है तथा राजस्व विभाग द्वारा मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जा रही है । कार्रवाई न होने के कारण इसका मनोबल बढ़ने से आये दिन मतांतरण के कार्यो में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है । मतांतरण के खिलाफ एफाईआर 16 लोगों पर दर्ज हुआ है , मुख्य आरोपी प्रबंधक जोसेफ थामस अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सका ,इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए कठोरतम कार्रवाई की मांग विधायक रमेश मिश्रा द्वारा की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *