अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता) डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबन्ध एवम् उद्यमिता विभाग में कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के निर्देश पर 07 दिवसीय स्किल डेवलपमेन्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महेन्द्रा प्राईड कम्पनी के मैनेजर कारपोरेट रिलेशन एवं ऐकेडमिक्स के अतुल पाण्डेय, ऐश्वर्या श्रीवास्तव एवं अविनाश प्रजापति के द्वारा विभाग के छात्र-छात्राओं को कम्यूनिकेशन स्किल, प्रेजेनटेशन स्किल का प्रशिक्षण प्रदान दिया। जिसमे सभी ने छात्रों को सैद्धान्तिक ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह द्वारा व्यवसाय प्रबंध एवम् उद्यमिता विभाग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें छात्र-छात्राआंे एवं प्रशिक्षको का उत्साह वर्धन किया। कुलपति ने कहा कि आप लोग जहां भी जाॅब के लिए जायेंगे वहां विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। पूरी तन्मयता के साथ कार्य को पहली प्राथमिकता देंगे। उन्होने विभागाध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा कि निरन्तर इस प्रकार के कार्यक्रम कराते रहे इससे छात्रों का बहुमुखी विकास होगा।व्यवसाय प्रबंध एवम् उद्यमिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 अशोक शुक्ला ने अपने स्वागतीय संबोधन में कुलपति जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के छात्र अपनी नयी उर्जा के साथ कार्य करेंगें और विभाग एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगें। प्रो0 शुक्ला ने प्लेसमेन्ट सेल की निदेशक डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग के छात्रों को यह अवसर प्रदान कर बहुत ही अच्छा कार्य किया है, उन्होने प्रशिक्षण प्रदान कर रहे महिन्द्रा कम्पनी के लोगो का भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव ने किया। उन्होने कुलपति, प्रो0 अशोक शुक्ला, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह और प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ विभाग के प्लेसमेन्ट कोर्डिनेटर डॉ0 निमिष मिश्रा का आभार व्यक्त किया. इस कार्यक्रम में डॉ0 आशुतोष पाण्डेय, डॉ0 दीपा सिंह, डॉ0 प्रियंका सिंह, डॉ0 अनीता मिश्रा, डॉ0 कविता श्रीवास्तव, डॉ0 अंशुमान पाठक, डॉ0 रामजी सिंह, रविन्द्र भारद्वाज, संजीत पाण्डेय, डॉ0 राकेश कुमार, आशीष पटेल, हर्ष वर्धन, अनुराग तिवारी, कपिल देव, आदि उपस्थित रहे।

