विश्व क्षय दिवस पर पौष्टिक आहार किट वितरित

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर नेहरू युवा केंद्र व सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा विश्व क्षय दिवस पर पौष्टिक आहार किट का वितरण एवं जागरूकता अभियान व्यापक तौर पर चलाया गया। जिसका उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए ठाकुर प्रसाद राय नवीन सिंह विजय कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद राय ने कहा कि बदलते दौर में टी.बी.रोगियों के लिए कुछ करने की जरूरत है। यदि हम सब सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें तो क्षय नियंत्रण कार्यक्रम को बल मिलेगा। प्रधानमंत्री टी.बी.मुक्त भारत अभियान को कामयाबी के लिए व्यापक जन सहभागिता की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि आज सामाजिक जरूरत है कि हम टी.बी. मरीजों को अपनेपन का एहसास कराते हुए पूर्ण देख भाल सहयोग करें , इनका फॉलोअप अत्यधिक महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य रूप से करें।
विशिष्ट अतिथि सदर हॉस्पिटल के एसटीएस नवीन सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा टी.बी. रोगियों का इलाज पूर्णतया निशुल्क है। एक सप्ताह से अधिक खांसी आने पर न छिपाएं और न ही नजर अंदाज करें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर इसका जांच कराएं। टी.बी. का इलाज पूर्णतया संभव है।
विशिष्ट अतिथि प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति व सुभाष सरोज ने कहा कि संस्था के द्वारा क्षय नियंत्रण कार्यक्रम का जागरूकता अभियान विद्यालय के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी चलाया जा रहा है जिससे लोग काफी जागरूक हुए हैं।
उक्त अवसर परअतिथियों के द्वारा डॉ दिलीप सिंह और एसटीएस नवीन सिंह को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर दिलीप सिंह ने किया।
उक्त अवसर पर साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने काव्य पाठ करते हुए क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष कुमार सोनी अतुल कुमार श्रीवास्तव सुभाष चौधरी रंजना शुक्ला अमरेश पांडेय विनोद कुमार यादव सुरेश शुक्ला फूलमती देवी सुनील कुमार निषाद शेषनाथ पाल लालजी गौतम महेश मौर्या इत्यादि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। धन्यवाद एवं आभार संजय उपाध्याय ने व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *