विश्व विख्यात हॉकी खिलाड़ी स्व0 मेजर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस को `खेल दिवस` के रूप में मनाया गया: सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी ने हॉकी खेल की शुरूआत

विश्व विख्यात हॉकी खिलाड़ी स्व0 मेजर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस को `खेल दिवस` के रूप में मनाया गया:
सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी ने हॉकी खेल की शुरूआत
जौनपुर 29 अगस्त, 2025 (सू0वि0)- क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में 29 अगस्त, 2025 को स्व0 मेजर ध्यानचन्द जी विश्व विख्यात हॉकी खिलाड़ी के जन्म दिवस को ’’खेल दिवस’’ के रूप में मनाया गया।
          इस वर्ष खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में 29 अगस्त, 2025 को मेजर ध्यानचन्द को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पूर्वान्ह 10.30 बजे हॉकी स्टेडियम विजयन्त खण्ड गोमती नगर, लखनऊ से ’मा0 मुख्यमंत्री जी’ द्वारा प्रदेश स्तर पर खेल दिवस सम्बन्धी कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर जौनपुर में लगायी गयी एल0ई0डी0 वॉल/टी0वी स्क्रीन द्वारा लाइव ’’’फिट इण्डिया’’’ की शपथ उपस्थित समस्त लोगों को दिलायी गयी।
           इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में मा0 जिला पंचायत सदस्य श्री श्यामबाबू यादव एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि’ करंजाकला श्री सुनील यादव उपस्थित रहे।
         सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा क्रीड़ा अधिकारी द्वारा मेजर ध्यानचन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि का स्वागत क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह द्वारा बुके एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर किया गया। मुख्य अतिथि को विशिष्ट अतिथि द्वारा भी बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेल विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा अन्य जन प्रतिनिधियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
            खेल दिवस के इस अवसर पर अतिथियों द्वारा अपने सम्बोधन में मेजर ध्यानचन्द के गौरवमयी इतिहास की चर्चा करते हुए अपने खेल से देश के साथ ही विश्व पटल पर देश का नाम रौशन करने तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गयी। वर्तमान सरकार की खेल कल्याणकारी नीतियों एवं वर्तमान में स्टेडियम में कराये जा रहे निर्माण कार्यो के दृष्टिगत अधिकाधिक संख्या में खेलों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
           ’पुरस्कार का समापन एवं पुरस्कार वितरण’ मा0 जिला पंचायत सदस्य श्री श्यामबाबू यादव के कर-कमलों द्वारा किया गया। हॉकी का फाइनल मैच इन्दिरा गांधी स्टेडियम की टीम एवं जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर गड़ऊर के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम की टीम ने जयकरन पूर्व माध्यमिक की टीम को 3-1 से पराजित किया।
          मुख्य अतिथि द्वारा विजेता, उप विजेता टीमों के साथ ही निर्णायकों को भी पुरस्कृत किया गया।
          30 अगस्त 2025 को जिला प्रशासन के सहयोग से जूनियर बालक खो-खो एवं जूनियर बालक एवं बालिका एथलेटिक्स की प्रतियोगिता (100, 200, 400, 800, 1500 मी0 रेस) का आयोजन ’प्रातः 8.00 बजे’ से किया जायेगा। 30 अगस्त 2025 की प्रतियोगिता का ’उद्घाटन मा0 खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उ0प्र0 सरकार श्री गिरीश चन्द्र यादव के कर-कमलों द्वारा किया जायेगा।
          उक्त प्रतियोगिता के विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों के साथ ही एथलेटिक्स के प्रत्येक इवेन्ट में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अतिरिक्त भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फिट इण्डिया मिशन के अन्तर्गत ’’सन्डे ऑन साइकिल’’ का आयोजन 31 अगस्त 2025 को इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम से वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर तक किया जायेगा।
             इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजकेशर पाल, ए0डी0ओ0 पंचायत करन्जाकला डॉ0 रामकृष्ण यादव के अतिरिक्त ग्राम प्रधान एवं गणमान्य व्यक्ति एवं नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *