विश्व शांति हेतु चल रहे शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने श्रीमद भगवत कथा का किया रसपान

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
ग्वालियर। भक्तो ने लगाई यज्ञ स्थल की परिक्रमा लिया गुरु महराज का आशीर्वाद
बहुत ही गर्व की बात है कि विश्व शांति के लिए हमारा साधु समाज राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन के माध्यम से शतचंडी महायज्ञ का भव्यआयोजन कराया जा रहा है महायज्ञ का आज तीसरा दिन है यह महायज्ञ मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के अंतर्गत चिनोर गांव में बड़ी ही धूमधाम श्रद्धा और लगन पूर्वक किया जा रहा है प्रतिदिन भागवत कथा समापन के पश्चात भंडारे का आयोजन रखा गया है श्रद्धालु कथा श्रवण करने के पश्चात महायज्ञ का महाप्रसाद ग्रहण करके अपने जीवन को धन्य बना रहे हैं
जैसा कि हमने आपको पूर्व में ही बता दिया था महाराज ने देश के कोने कोने में 49 महायज्ञ संपूर्ण कर चुके हैं और श्री महंत राज राजेश्वरी जी के जन्म स्थली में यह उनका 50 वां महायज्ञ है।

श्री महंत राजराजेश्वरी गिरी खड़ेश्वरीमहाराज जी आवाहन अखाड़ा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राष्ट्रीय युवा वाहिनी के कर कमलों द्वारा कराया जा रहा है
यह महायज्ञ 12 नवंबर 2022 से 20 नवंबर 2022 तक चलेगा, 17 नवंबर को हेलीकॉप्टर के द्वारा पुष्प वर्षा कराई जाएगी महायज्ञ संपूर्ण होने के पश्चात सर्व जातीय गरीब निर्धन परिवार की कन्याओं का निशुल्क विवाह का आयोजन भारत के महान विद्वान पंडितों द्वारा वेद मंत्रों के साथ कराया जाएगा
ब्रह्मऋषि पंडित शशिकांत सारस्वत श्री धाम वृंदावन जी के मुखारविंद से भागवत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

आचार्य जीतेंद्र त्रिपाठी जी के माध्यम से महायज्ञ का कार्य संपूर्ण कराया जा रहा है।
गांव के साथ-साथ क्षेत्र के भी लोग बढ़ चढ़कर इस महायज्ञ में अपनी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है और इस महायज्ञ को संपन्न करने के लिए तन मन धन से सहयोग प्रदान कर रहे हैं देश के कोने कोने से आकर साधु संत महात्मा अपना अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं।
इस महायज्ञ में राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्षआदरणीय हिंदू देव प्रकाश शुक्ला, सनातनी संजीव गोयल रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी, स्वामी नित्यानंद पुरी हिमाचल प्रदेश से इस महा यज्ञ में उपस्थित होकर अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं वही भरत वशिष्ठ जी उत्तराखंड से पधार कर इस महायज्ञ की शोभा बढ़ा रहे हैं देश के कोने कोने से साधु व नागा साधु इस महायज्ञ में अपनी अपनी भूमिका पूरी श्रद्धा के साथ निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *