ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
11 बजे से शुरू होगा दीक्षांत समारोह
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का सत्ताइसवां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में नौ नवंबर को होगा। इसके मुख्य अतिथि (पीपल्स वर्ल्ड कमीशन ऑन ड्राउट एण्ड फ्लड, स्वीडन) तरुण भारत संघ, राजस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सिंह होंगे। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी। 81 मेधावियों को राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक मिलेगा। इसके साथ ही 222 पीएच.डी.धारकों को उपाधि प्रदान करेंगी। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए 10.50 बजे दिन में मा कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की आगमन विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर होगा। इसके बाद 11.00 बजे से 1.30 बजे तक दिन में विश्वविद्यालय के संगोष्ठी में आयोजित दीक्षांत समारोह में रहेंगीं। इसके बाद 2.15 बजे से 3.15 बजे तक विश्वविद्यालय में बैठक करेंगी।
दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति जी द्वारा जनसंचार विभाग के विद्यार्थी रामनरेश को अमर उजाला के नवोन्मेषक ‘‘अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक’’ भी प्रदान किया जायेगा। कक्षा 6 से 8 तक के राजकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को किट वितरण राज्यपाल अपने हाथों से करेंगीं।

