वी हेल्प फ़ाउंडेशन की किया “झुग्गी पाठशाला” का परिणाम वितरण समारोह

वी हेल्प फ़ाउंडेशन की किया “झुग्गी पाठशाला” का परिणाम वितरण समारोह।

लखनऊ। वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “झुग्गी पाठशाला” के द्वारा बस्तियों में रहने वाले अशिक्षित एवं वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आज परीक्षाफल परिणाम घोषित किया गया इस अभियान के अंतर्गत अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों को पुस्तक के स्टेशनरी अध्ययन सामग्री तथा अन्य सभी आवश्यक शैक्षणिक सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई गई संस्था के संस्थापक नावेद अहमद ने बताया कि बच्चे बच्चे होते हैं चाहे वह अच्छे घर में रहता हो या झुग्गी– झोपड़ी में यदि उसे सही मार्गदर्शन और अवसर मिल जाए तो झुग्गी में रहने वाला बच्चा भी आईएएस–आईपीएस जैसे ऊंचे मुकाम तक पहुंच सकता है यही सपना मैंने देखा है 2024 से महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आशीर्वाद से उसी को साकार करने का प्रयास कर रहा हूं बाकी सफलता ईश्वर के हाथ में है इस अवसर पर मौलाना खालिद रशीद साहब फिरंगी महली, अब्बास अली महदी वी.सी. ऐरा यूनिवर्सिटी, प्रोफेसर शाउदुल हसन, उबैद अहमद, जावेद अहमद, सबीहा अहमद सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *