वूल्वरिन फूड्स ने टेस्ट्री मसाला किया लॉन्च, खाने के शौकीनों को मिलेगा स्वाद का असली आनंद
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गुरुवार को राजधानी के गोमतीनगर इलाके में आयोजित के भव्य कार्यक्रम में, वूल्वरिन फूड्स ने अपने नए प्रोडक्ट टेस्ट्री मसाला के लॉन्च की घोषणा की। यह कंपनी के बेहतरीन प्रोडक्ट्स की श्रृंखला में नवीनतम जुड़ाव है।
वूल्वरिन फूड्स फूड प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती है। कंपनी अब टेस्ट्री ब्रांड के तहत मसालों, अचार, सॉसेज और रेडी-टू-मेक डेसर्ट की एक श्रृंखला पेश करके उपभोक्ता बाजार में उतर रही है।
लॉन्च के अवसर पर टेस्ट्री के ब्रांड एंबेसडर, सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने एक इंटरैक्टिव लाइव कुकिंग सेशन के दौरान अपने असाधारण पाक कला कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा “टेस्ट्री मसाला सिर्फ एक मसाला नहीं है; यह एक विशुद्ध भारतीय स्वाद की यात्रा है जिसका आनंद खाने के शौकीनों को भरपूर मिलेगा। ”
वूल्वरिन फूड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अमर कपूर ने इस लॉन्च के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा “हमारा लक्ष्य खाने के शौकीनों को मसालों की प्रामाणिक सुगंध और स्वाद प्रदान करना है, जिससे हर रेसिपी में स्वाद का सही मिश्रण मिलता है।”
वूल्वरिन फूड्स के डायरेक्टर सेल्स एंड मार्केटिंग प्रशांत बाजपेयी ने कहा, “बाज़ार में 20 से अधिक वर्षों की उपस्थिति के साथ, हम बाजार में और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से टेस्ट्री के अग्रणी प्रोडक्ट के रूप में स्थापित होने के लिए आश्वस्त हैं।”
इस लॉन्च प्रोग्राम में मौजूद मेहमानों को विस्तृत प्रेजेंटेशन के अलावा टेस्ट्री मसालों से तैयार व्यंजनों का स्वाद चखने और शेफ के बातचीत कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने कुकिंग टिप्स सीखने का भी अवसर भी मिला।

