वैश्विक पटल पर प्रमुख पर्यटन नगरी होगी राम नगरी अयोध्या : विशाल सिंह

अयोध्या। (सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय संत कबीर सभागार में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर एम0बी0ए0 विभाग द्वारा ‘समावेशी विकास के लिए पर्यटन’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर आयुक्त, अयोध्या के विशाल सिंह ने कहा कि आज के समय में व्यवस्थित पर्यटन की मॉग बढ़ी है। पर्यटन उद्योग को आगे आने के साथ इस क्षेत्र से जुडे लोगों को जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पर्यटन में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों के बारे में अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय के बीच जागरूकता को बढावा देने के लिए प्रत्येक 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या अध्यात्मिक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित हो रहा है आने वाले वर्षों में वैश्विक पटल पर प्रमुख पर्यटन नगरी होगी। इतने पर्यटक अयोध्या आने वाले हैं जिसकी आप कल्पना नही कर सकते। इन पर्यटकों को सम्भालने के लिए प्रोफेशनल लोगों की आवश्यकता होगी।इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है एम0बी0ए0 विभाग पर्यटन की मॉग को पूरा करने में सक्षम है। उन्होनें अंत में कहा निगम और प्राधिकरण मिलकर अयोध्या का नया रूप देने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि पर्यटन वर्तमान में एक आवश्यकता बन गई है। कोविड की मार झेलने के बाद यह उद्योग फिर से खडा होने को तैयार है। इस उद्योग को कोई भी आपदा प्रभावित नही कर सकती। आगे उन्होनें कहा कि विश्वविद्यालय के एम0बी0ए0 विभाग द्वारा पर्यटन के छात्रों के रोजगार के लिए अथक प्रयास कर रहा है। कुलपति प्रो0 सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि अयोंघ्या आने वाले दिनों में विश्व की प्रमुख पर्यटन नगरी होगी, जिससे इस उद्योग में रोजगार की भी असीम सम्भावनाएं होगीं। विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र प्रसाद, उप निदेशक, उ0प्र0 पर्यटन, अयोध्या ने कहा कि अब वह समय है कि हमें अर्न्तराष्ट्रीय पर्यटन पर ही निर्भर न रह कर हमें घरेलू पर्यटन पर ध्यान देना होगा, जिससे समाकेतिक विकास होगा और वहां के स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा। अयोध्या अध्यात्मिक पर्यटन नगरी के रूप में बहुत बडा केन्द्र होने वाला है, जिससे अयोध्या के लोगो को रोजगार प्राप्त होगा। पर्यटन के छात्रों को जरूरत है कि वह अपनी पढाई केवल सैद्धांतिक न रखते हुए उद्योग के लोगों के साथ समय-समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करते रहें जिससे आपको वर्तमान में उद्योग की मॉग के अनुरूप अपने आपको तैयार कर सकेगें। आज आपके लिए कितने सौभाग्य का विषय हैं प्रदेश के कई प्रमुख ट्रैवेल एजेण्ट आपके पास आयें हैं, इनकी बातें पर आप ध्यान दें और अपने आप को तैयार करें। विशिष्ट अतिथि उ0प्र0 टै्रवेल एजेन्ट ऐसोसिएशन के चेयरमैन विवेक पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज विश्वविद्यालय आकर मेरा पूरा ग्रुप गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होनें कहा आज मेरे साथ विभिन्न जिलों के प्रमुख टै्रवेल एजेन्ट आये हैं आज एम0बी0ए0 (टूरिज्म) के छात्रों से मिलेगें और उनके साथ अयोध्या को नजदीक से देखेंगें। क्योंकि आने वाले वर्षों में अयोध्या पर्यटन का प्रमुख केन्द्र होगा और अधिक मात्रा में रोजगार उपलब्ध होगा। कोविड-19 ने पर्यटन पर बहुत ही प्रभाव डाला लेकिन इस पीरियड में पर्यटन उद्योग ने कई नई सम्भावनाओं पर कार्य किया और नये नये डेस्टिनेशन की तलाश की। अब पर्यटन का स्वरूप बदल गया है, जिसके लिए अत्याधिक प्रशिक्षित युवाओं की आवश्यकता भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *