व्यापारियों ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा

व्यापारियों ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष जी ने बताया आनलाइन ट्रेडिंग से हम टेªडर्स व्यापारियों के द्वारा एमएसएमई सहित असंगठित क्षेत्रों के लोंगो को रोजगार देते है दुकानदार एवं उनके कामगार लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से खुदरा बाजार से जुड़े है आॅनलाइन बाजार के कारण इन सबकी रोजी रोटी पर खतरा मंडरा रहा है।ऑन लाइनकम्पनिया लगातार टैक्स की चोरी कर रही है बेस्ट प्राइज जैसी फर्म जीएसटीएन पर ऐड ऑन कार्ड बना रही है जबकि प्रोपरिटर या पार्टनर के अलावा यदि कोई कार्ड बनाते है तो वह अवैध है इसी तरह ऑन लाइन पर तो टैक्स देते है मगर डिलीवरी जो की सर्विस में आती है टैक्स नहीं देते देश के खुदरा व्यापारी को बचाने के लिये हमारी यह माँग है की ऑनलाइन कारोबार पर 20 प्रतिशत टैक्स लगाकर खुदरा व्यापार को बचाने की माँग की
मा रक्षामंत्री जी ने ज्ञापन को पढ़ा और अस्वासन दिया व्यापारियों का हमारी सरकार में अहित नहीं होगा।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र,वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, देवेंद्र गुप्ता साकेत शर्मा अनुराग मिश्रा अभिषेक खरे सुहैल हैदर अल्वी संदीप शर्मा सौरव तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *