*शबरी रसोई को अयोध्या विकास प्राधिकरण ने दिया नोटिस*
अयोध्या (क्राइम रिपोर्टर) संतोष कुमार।अयोध्या राम भक्तों को 55 रुपए में एक चाय बेची जा रही है, 65 रुपए में दिया जा रहा हैं टोस्ट, दो चाय और दो टोस्ट का बिल 252 रुपए, राम भक्तों से वसूले जा रहे हैं अनाप-शनाप पैसे, अयोध्या धाम के टेढ़ी बाजार चौराहे के पास अरुंधति भवन में शबरी रसोई खोला गया है, शबरी रसोई में बिक रही है 55 रुपए की चाय, इसको लेकर अयोध्या धाम में विरोध शुरू हो गया है , राम भक्तों को लूटा जा रहा है,शबरी को गुजरात के एक व्यापारी ने अयोध्या धाम में खोला है शबरी रसोई, शबरी रसोई का बिल सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, अयोध्या विकास प्राधिकरण ने शबरी रसोई को नोटिस भेजा है और जवाब मांगा है ।

