शरद पूर्णिमा 20 अक्टूबर को, होगा श्री सीताराम नाम संकीर्तन

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। 33वां पतंजलि योग महोत्सव, पतंजलिपुरी शरद पूर्णिमा बुधवार 20 अक्टूबर 2021 योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म भूमि कोंडर विकासखंड वजीरगंज जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश में पतंजलि योग महोत्सव का आयोजन श्री पतंजलि जन्म भूमि न्यास एवं सनातन धर्म परिषद के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। प्रातः 8:00 बजे योग प्रशिक्षण, श्री सीताराम नाम संकीर्तन एवं अपरान्ह 2:00 बजे से विद्वानों द्वारा पतंजलि योग महोत्सव पर व्याख्यान होंगे। गोंडा मुख्यालय से 30 किलोमीटर दक्षिण एवं अयोध्या से 22 किलोमीटर उत्तर पतंजलि पुरी कोंडर स्थित है। इस पावन सांस्कृतिक अनुष्ठान में आपकी गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थित है। डॉ. स्वामी भगवदाचार्य अध्यक्ष ने उक्त जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *