शहर के बहुचर्चित सनबीम स्कूल प्रकरण में प्रबंधक बृजेश यादव को अदालत से 24 घंटे के अंदर ही मिली ज़मानत।

शहर के बहुचर्चित सनबीम स्कूल प्रकरण में प्रबंधक बृजेश यादव को अदालत से 24 घंटे के अंदर ही मिली ज़मानत।

बीस बीस हजार की दो जमानत और इतने का ही निजी मुचलका भरने के बाद सिविल जज सीनियर डीविजन द्वितीय पल्लवी सिंह ने स्कूल प्रबंधक को बेल दे दी। बताया जाता है कि बृजेश पर जो धाराएं लगाई गई थीं वह जमानती थी, जबकि नाबालिग का जमानती पत्र बाल न्यायालय में नहीं प्रस्तुत किया गया।

बता दें कि सनबीम स्कूल में 10वीं छात्रा के मामले में स्कूल प्रबंधक और नाबालिग छात्र को मुख्य आरोपी बनाया गया था। दोनों को रविवार के दिन कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से बृजेश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मंडल कारागार और नाबालिग छात्र को बाल सुधार गृह भेज दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *