शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न 

शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न

 

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

 

अयोध्या।शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट की आज एक बैठक आभा होटल में हुई।बैठक की अध्यक्षता युवा साहित्यकार और ट्रस्ट के संरक्षक डॉ विशाल श्रीवास्तव ने किया और संचालन ट्रस्ट की युवा सदस्य पूजा श्रीवास्तव ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है यह दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अहम दिन है इस दिन को पूरी दुनिया में महिलाये बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाती है।हर साल ट्रस्ट भी महिलाओं के इस दिन को मनाता चला आ रहा है।पिछले साल से आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वयं सिद्धा सम्मान से मातृ शक्तियों को सम्मानित करने लगा है पिछले बार 42 मातृ शक्तियों को स्वय सिद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया था,और उस बार भी 60 मातृ शक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।इस मौके पर पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्यक्रम दो चरणों में सम्पन्न होगा।पहले चरण में “नई दुनिया,नई स्त्री,नई संभावनाएं विषय पर सेमिनार होगा, मुख्यतिथि वरिष्ठ साहित्यकार लेखक डॉ पूनम सूद होगी,वक्ता डॉ ममता सिंह प्रतापगढ़,नाजिश फातिमा जी होगी,उसके बाद मातृ शक्तियों का सम्मान होगा।बैठक में,वरिष्ठ साहित्यकार रामजीत यादव राजीव श्रीवास्तव,बृजेश श्रीवास्तव,मुजम्मिल फिदा,मोहम्मद जफर डॉ नीरज सिंहा नीर, अखिलेश सिंह, जयप्रकाश श्रीवास्तव,महावीर पाल,वाहिद अली कबीर, मौजूद

रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *