अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) दीपो का पर्व दीपावली सुख समृद्धि व प्रकाश का पर्व है।इसे हम सभी को शांति पूर्वक व आपसी भाईचारा के साथ साथ मनाना चाहिये।वही हम सभी को यह पर्व सावधानी पूर्वक ढंग से मनाना चाहिये।यह बाते शहर के प्रतिष्ठित हास्पिटल अमर हास्पिटल अमानीगंज के निदेशक डाक्टर अरविंद खरे ने एक खास मुलाकात में कही।उन्होंने हमारे चैनल व समाचार पत्र के माध्यम से जिले के लोगों से अपील किया है कि सभी लोग जहाँ तक हो सके गोले पटाखो से दूर रहकर ही इस पर्व को अपने परिवार के साथ साथ खुशी पूर्वक से मनाये।उन्होंने कहा कि इस त्यौहार पर बच्चो को आतिशबाजी व गोले पटाखो से दूर रखे।नही तो कभी भी बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है।डाक्टर अरविंद खरे ने बताया कि आतिशबाजी व बारुद का असर लोगों के फेफड़े व आँख पर अधिक पड़ता है।इसलिये हम सभी को इससे दूर रहना चाहिये।उन्होंने बताया कि अगर किसी कारणवश से कोई भी व्यक्ति या बच्चा आतिशबाजी करते समय आग की चपेट में आ जाता है तो उसे भागना नही चाहिये।क्योंकि अगर वह भागता है तो आक्सीजन पाकर आग और भड़कती हैं।जिसके चलते उसकी दशा और गंभीर हो सकती है।जहाँ तक हो सके उसके ऊपर कंबल डालकर उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचाना चाहिये।अंत में उन्होंने सभी जनपदवासियो को दीपावली,गोवर्धन पूजा,भइया दूज व यमद्वितीया पर अपने हास्पिटल के चिकित्सको व कर्मियो को शुभकामनाये दिया।

