शासन के निर्देश के क्रम में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समस्त तहसील, विकास खंड में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गये।

शासन के निर्देश के क्रम में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समस्त तहसील, विकास खंड में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गये।
मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि मा0 सदस्य विधान परिषद श्री बृजेश सिंह, ’’प्रिंशू’’ जी रहे।

इस अवसर पर प्रेरणा स्थल लखनऊ से आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण तथा कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र को जनपद में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में उत्कृष्ट कार्य हेतु माननीय गृह मंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह जी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, के सजीव प्रसारण को देखा गया और उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म देखी गयी और मा0 गृहमंत्री भारत सरकार तथा मा0 मुख्यमंत्रीजी के उद्बोधन को सुना गया।

मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और डा0 अजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी द्वय अजय अम्बष्ट और परमानन्द झा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथिगण को पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की यात्रा और बदलाव से संबंधित भव्य प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसका उद्घाटन मा0 सांसद राज्यसभा द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके साथ ही दिव्यांगजन लाभार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा ट्राईसाईकिल प्रदान किया गया। उद्योग विभाग के लाभार्थियों को सिलाई मशीन प्रदान किया गया।

इसके साथ ही कृषि विभाग, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया जहां पर लोगों को विभिन्न योजनाओ से संबंधित जानकारी दी गयी।

मा0 मुख्य अतिथि जी द्वारा बाल एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉल पर आईसीडीएस के अन्तर्गत नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया।

सूचना विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश से जुड़ी मासिक पत्रिका, कैलेंडर का स्टॉल लगाया गया था, किताबों का वितरण आगंतुकों में किया गया, जिससे शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार लोगों में किया जा सके।

मुख्य अतिथि के द्वारा भूतपूर्व सैनिकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया और देश की सेवा के लिए उनके योगदानों की प्रशंसा की गई।

उन्होंने जनपद में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, युवा उद्यमियों को सांकेतिक चेक, पेंशन योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र और खेल के क्षेत्र में उत्कृट कार्य करने वालों को प्रमाण वितरित किये गये।
मा0 राज्यसभा सांसद जी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगणों द्वारा स्टॉल के अवलोकन के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों एवं बच्चों द्वारा फूलों एवं रंगों से बनाये गये मनमोहक रंगोली का अवलोकन भी किया गया।
इस अवसर पर संस्कृति उत्सव के प्रथम दिवस पर सेण्ट पैट्रिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, जौनपुर, प्रसाद इण्टरनेशनल स्कूल, पहचटिया, जौनपुर, डा0 रिजवी लर्नर्स एकेडमी, जौनपुर, आर0एन0 टैगोर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, जौनपुर, मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज, जौनपुर, जनक कुमारी इण्टर कालेज, जौनपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, संस्कृति विभाग के गायक अंकुश कुमार द्वारा भजन, राहुल पाठक, सविता पाठक द्वारा विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसमें उन्होंने ओडीओपी सहित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

मा0 राज्यसभा सांसद जी ने सभी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए और उत्तर प्रदेश की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी और मा0 मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश आज देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

मा0 सांसद जी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत युवाओं को ऋण प्राप्त होने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि इससे युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। प्रदेश निवेश और उद्यमिता के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है, जिससे आर्थिक मजबूती को बल मिल रहा है। उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उनके हुनर को संवारा जा रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि हुई है तथा विद्यालयों का कायाकल्प किया गया है।

मा0 राज्यसभा सांसद जी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में दिया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, किसानों और नौजवानों का सम्मान बढ़ा है तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना है।

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी श्री बृजेश सिंह ’’प्रिंशू’’ जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। यह प्रदेश के विकास, प्रगति और सुदृढ़ व्यवस्था को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी गौरवशाली परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मा0 प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं यशस्वी मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शी नीतियों के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में लोग देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जनपद के लिए गर्व का विषय है कि जनपद को सीएम युवा उद्यमी विकास योजना में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है और इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र को माननीय मुख्यमंत्री जी के हाथों सम्मानित किया गया है, जो हमारे जनपद के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम स्थल पर फोटो लेने हेतु एक सेल्फी प्वाइंट बनाई गई थी जहां आने जाने वाले लोग अपनी अपनी सेल्फी ले रहे थे।

कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख और नूपुर श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद जौनपुर रामसूरत मौर्य, परियोजना निदेशक के0के0 पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण तथा आम जनमानस उपस्थित रहे।

———–
जौनपुर, 24 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04

’उ0प्र0 स्थापना दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन’

क्रीडा अधिकारी ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 शासन एवं जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 24 जनवरी, 2026 को जनपद स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी एवं जूनियर बालक खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में प्रातः 9 बजे से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *