शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर के परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले का शुभारंभ मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव तथा एमएलसी श्री बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ जी द्वारा दीप प्रज्वलन, मा0 सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं फीता काटकर किया गया।
रोजगार मेले में आए सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।
मा० राज्यमंत्री जी ने रोजगार मेले में आए युवाओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि शासन द्वारा पारदर्शी तरीके से युवाओं को नौकरी दी जा रही है। वृहद रोजगार मेले में स्किल एवं नॉन-स्किल सहित अन्य डिग्री धारकों को रोजगार दिलाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
मेले में टाटा, हिन्डालको सहित कुल 60 बहुप्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके हुनर के अनुसार कार्य मिले, इसके लिए शासन दृढ़ संकल्पित है। शासन द्वारा पारदर्शी तरीके से नौकरियाँ दी जा रही हैं। आगे भी बड़े स्तर पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। सभी युवाओं से अपील की गई कि वे शासन की योजनाओं से जुड़ें तथा अभ्युदय कोचिंग का लाभ लें। इसी कोचिंग के माध्यम से चयनित हुए अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा जो चयनित नहीं हो सके, उन्हें भविष्य में आयोजित होने वाले मेलों में पुनः सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया गया।
मा0 राज्यमंत्री जी के द्वारा राजीव कुमार, शैफ, मंजीत कुमार, लैश कुमार, वैभव यादव, आकाश, मनीष, प्रिया यादव, काजल यादव, रत्नेश कुमार ,विपिन सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
मा0 एम0एल0सी श्री बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ जी ने अपने संबोधन में कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जनपद निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से योग्य युवाओं को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
उन्होंने वृहद रोजगार मेले के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को उनके कौशल और योग्यता के अनुरूप रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें तथा अपने कौशल का निरंतर विकास करते रहें।
अंत में उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ दीं तथा अन्य युवाओं को भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में सक्रिय रूप से सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवायोजन विभाग द्वारा वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसके लिए उन्होने सेवायोजन विभाग की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी तरह से वृहद आयोजन के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी जनपद युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने के उददेश्य से कार्य कर रहे है। उन्होने बताया कि जो युवा स्वयं रोगगार सृजक बनना चाहते है वे सी0एम0युवा उद्यमी विकास योजना के तहत व्याज मुक्त लोन ले सकते है।
मा० राज्य मंत्री जी के प्रयासों से जनपद निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। जनपद में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। निर्माणाधीन रिंग रोड के बन जाने से कनेक्टिविटी में भी वृद्धि हो रही है। आने वाले समय में जनपद नित विकास की ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल, उपनिदेशक सेवायोजन विभाग रवि शेखर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला सेवायोजन अधिकारी जयप्रकाश पासवान, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त सरोज और ओम गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
————-
जौनपुर 28 फरवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के अंतर्गत पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ एप द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सर्वोच्च 8 बीएलओ को प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र और डायरी पैन प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनती है।
इस दौरान कुल 08 चयनित कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के आधार पर सम्मानित किया गया। इन सभी ने पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न किया।
उन्होने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त होने पर रविश मौर्या को प्रोत्साहन राशि रू 10,000, विजय कुमार यादव को द्वितीय स्थान होने पर 8,000, विमलेश कुमार विश्वर्कमा को तितीय स्थान प्राप्त होने पर 6,000 और सांत्वान पुरस्कार के रूप में शैलेन्द्र कुमार भास्कर को 3,000, रामबहादुर यादव 3,000, सत्यव्रत सिंह 3000, गौरव कुमार वास्तव 3,000, रामबचन यादव को रूपये 3000 उनके खाते मे हस्तान्तरित कर दी गयी है।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
——————

