ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
खरगूपुर, गोंडा।शिक्षा क्षेत्र रुपईडीह के सात न्याय पंचायत के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों की आवश्यक बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरगूपुर में आहूत की गई।बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कई विन्दुओं पर प्रगति की समीक्षा की।शुक्रवार को फत्तेगढ़ झुरीकुइया, देवतहा, महादेवा कला, भंगहा,परसदा, खरगूपुर इमिलिया के शिक्षकों की बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता,सामुदायिक सहभागिता, एम डी एम, निर्माण,समेकित शिक्षा, एम आई एस की समीक्षा खंड शिक्षा अधिकारी ने की।बैठक में कालांश पर घंटी बजने, प्रार्थना सभा के आयोजन और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया।इस मौके पर पवन शुक्ला, देव नन्दन तिवारी,आशुतोष द्विवेदी, सियाराम अर्चना शुक्ला, ब्रजेश शुक्ल सुशीला देवी सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

