हरदोई पाली नगर स्थित सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कालेज में बुधवार को शिक्षक आकाश सिंह के स्थानांतरण पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम प्रधानाचार्य वीपी द्विवेदी ने अपने शिक्षक साथी आकाश सिंह को पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।आपको बता दें कि वर्ष 2019 से हम सबके बीच शिक्षक के पद पर कार्यरत रहे शिक्षक साथी आकाश सिंह का स्थानांतरण इसी सत्र में कुछ दिन पूर्व लखनऊ जनपद के लखनऊ से कानपुर रोड पर बंथरा में स्थित लाला रामस्वरूप शिक्षा संस्थान इण्टर कॉलेज में हो गया था। जिसके उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के सुअवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ वीपी द्विवेदी ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि इनका स्थानांतरण यदि मेरे हाथ में होता तो मैं इन्हें कभी न जाने देता।यह हम सबके लिए दुःखद क्षण है कि वह हम सबको छोड़ रहे हैं हालांकि यह उनके लिये और हम सभी के लिए एक खुशी का भी क्षण है कि वह इस विद्यालय से स्थानांतरित होकर अपने घर के नजदीक जनपद लखनऊ में कानपुर रोड पर बंथरा स्थित लाला रामस्वरूप शिक्षा संस्थान इण्टर कॉलेज में स्थानांतरित हुए हैं। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य द्विवेदी जी व विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या व अंग्रेजी प्रवक्ता विजेता आर्या,तथा प्रधान लिपिक अम्बरीश कुमार भदौरिया ने संयुक्त रूप से शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत कर उन्हें बधाई दी। साथ ही विद्यालय के अन्य शिक्षक साथी अनिल कुमार यादव,प्रदीप कुमार मिश्रा,रामाशीष यादव, सोनू कुमार, प्रधान लिपिक अम्बरीष कुमार भदौरिया, व संतोष कुमार पाण्डेय ने माँ सरस्वती का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया और बधाई दी। भूगोल प्रवक्ता विनोद प्रताप वर्मा ने भी शिक्षक आकाश सिंह के स्थानांतरण पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

