शिक्षक संकुल की मासिक बैठक सम्पन्न हुई

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर ।करंजकला ब्लॉक के न्यायपंचायत डालहनपुर के कंपोजिट विद्यालय सिद्दीकपुर में शिक्षक संकुल बैठक संपन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि ए आर पी जगदीश यादव द्वारा माँ सरस्वती की पूजा और माल्यार्पण के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। बैठक में दिसम्बर 2023 तक विद्यालय को निपुण कैसे बनाये ,निपुण लक्ष्य एप पर बच्चों का असेसमेंट, शिक्षक संदर्शिका,शिक्षण योजना ,FLN निर्देशिका, शिक्षक डायरी,स्वनिर्मित TLM,निपुण टूलकिट में दिए गए चार वीडियो ,दीक्षा एप का कक्षा में उपयोग एवम शिक्षक प्रशिक्षण समय से पूर्ण करे आदि विषय पर विस्तार से बिंदुवार चर्चा की गई। बैठक में ARP जगदीश यादव ,शिक्षक संकुल उपमा मौर्य, विजय लक्ष्मी यादव,कादंबरी कुशवाहा, उमा गुप्ता ,प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह , अरुण सेठ ,सहायक अध्यापक, तरुण कुमार यादव, विजय नंदिनी, शिक्षामित्र,सोनम सिंह अनुदेशक उपस्थित रहे। बैठक बहुत प्रभावी रहा। सभी विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ। अंत में कम्पोजित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वैदेही सखी ने सभी शिक्षकों को बैठक को सफल बनाने हेतु आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद आभार जताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *