शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु टीएलएम और नॉलेज शेयरिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन
ब्यूरो चीफ : आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर-ब्लॉक बल्दीराय में टीएलएम और नॉलेज शेयरिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षाधिकारी श्री श्याम बिहारी व सीडीपीओ अजीत सिंह नें संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। खंड शिक्षा अधिकारी नें कहा कि टीएलएम और नॉलेज शेयरिंग प्रोग्राम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और शिक्षकों को नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना है। इस कार्यक्रम में शिक्षकों को टीएलएम के बारे में जानकारी दी गई और इसके उपयोग से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ और खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिए और उनके सवालों का जवाब दिया।
उन्होंने बताया कि PM e-VIDYA कार्यक्रम के तहत, देश भर में लगभग 25 करोड़ स्कूली बच्चों को लाभ पहुंचाने के लिए डिजिटल/ऑनलाइन/ऑन-एयर शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पहल के तहत, दीक्षा पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-सामग्री प्रदान की जा रही है.

