शिक्षा से ही मिलती है जीवन की असली मंज़िल: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

शिक्षा से ही मिलती है जीवन की असली मंज़िल: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

जौनपुर,10 मार्च। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा देवकली गाँव में संचालित “प्रेरणा कोचिंग” से जुड़े ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अपोलो पाइप्स लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पानी की बोतल, पेंसिल किट एवं बिस्किट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विद्यार्थियों को किट वितरित की तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही जीवन में हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से उनके सपनों के बारे में भी बातचीत की और उन्हें अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर डिप्टी रीजनल सेल्स मैनेजर (सेल्स एवं विपणन) शशिभूषण सिंह की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शिक्षा और समाज के विकास से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में आगे भी सहयोग करती रहेगी। वर्ष 2014 से विश्वविद्यालय से सटे देवकली गाँव में ग्रामीण बच्चों के लिए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा “प्रेरणा कोचिंग” का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम में प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. अन्नू त्यागी, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. इंद्रेश कुमार, सुमित सिंह, दिव्यांशु सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। “प्रेरणा” टीम के शिक्षकों में शिवम यादव (समन्वयक), विकास पटेल, रवि सिंह यादव, श्रवण कुमार, अभय राज निषाद एवं निलेश यादव का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *