शिवार्थ शुक्ला की हुई भव्य विदाई

शिवार्थ शुक्ला की हुई भव्य विदाई

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। सिविल डिफेंस में कार्यरत शिवार्थ शुक्ला का भव्य विदाई समारोह छतरमंजिल स्थित सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम में हुआ।
लखनऊ सिविल डिफेंस के वरिष्ठ अधिकारी मनोज वर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में शिवार्थ शुक्ला सहित 17 लोगों का उत्तर प्रदेश सिविल डिफेंस में उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा चयन हुआ था। बाद में 27 सितंबर 2023 को शिवार्थ शुक्ला की नियुक्ति कनिष्ठ सहायक के पद पर लखनऊ में कर दी गई।
बाराबंकी निवासी शिवार्थ यहीं नहीं रुके और नौकरी के साथ साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते रहे। उनकी मेहनत रंग लाई और उनका चयन कुछ माह पूर्व रक्षा मंत्रालय में भारत सरकार के इतिहास प्रभाग में अनुसंधान सहायक के पद पर हो गया। आज लखनऊ सिविल डिफेंस के कंट्रोलर जो कि नगर के जिलाधिकारी विशाखा जी. हैं, ने शिवार्थ शुक्ला को उनके वर्तमान पद से रिलीव कर दिया। जिसके बाद लखनऊ सिविल डिफेंस के अधिकारियों और समस्त कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम में विदाई पार्टी आयोजित की और शिवार्थ को भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उपनियंत्रक अनिता प्रताप, वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, डिप्टी चीफ वार्डन गुरप्रीत सिंह सेठी, डिविजनल वार्डन सुनील कुमार शुक्ला, राजकुमार, मनोज कुमार वर्मा, नफीस अहमद, अम्बेश शुक्ला, पंकज पंत, मनोज तिवारी, अनंत तोमर, राजकुमारी, प्रभात, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *