श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भाजपा नेता अभिषेक राय द्वारा जीयनपुर में किया गया भंडारे का आयोजन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भाजपा नेता अभिषेक राय द्वारा जीयनपुर में किया गया भंडारे का आयोजन

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: नीतीश जायसवाल आजमगढ़

आज़मगढ़: जीयनपुर नगर पंचायत में चैयरमेन पद के लिये तैयारी कर रहे अभिषेक राय द्वारा जीयनपुर हाइडिल के मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

इस दौरान सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया, भजन कीर्तन के साथ ही आमजन ने प्रसाद स्वरूप भंडारे का भोजन ग्रहण किया।

इस मौके पर अभिषेक राय ने कहा कि- जन्माष्टमी के पवन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें नगर के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया, साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे यदि जनता ने मौका दिया तो नगर का विकास कर नगर को प्रगति पर लाने का प्रयास करूंगा नगर की एक एक समस्या को दूर करूंगा यह नगर मेरा है मै इसे विकास के पथ पर अग्रसर करने मे पूरी ताकत लगा दूंगा अभिषेक राय ने यह भी बताया की जनता का प्यार और आशीर्वाद मुझे मिल रहा है अगर इसी तरह मिला तो मै ही चुनाव जीतूंगा युवाओं के साथ साथ बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद और समर्थन मेरे तरफ है इस बार जीयनपुर बदलाव चाहता है और जनता ने मूड बना लिया है बदलाव का

इस दौरान मौके पर संदीप सिंह मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, विकास राय भोलू, हिमांशु जायसवाल, चंद्रजीत यादव, आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *