15 अप्रैल- श्रीरामचरितमानस। की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
नाम प्रसाद संभु अबिनासी ।
साजु अमंगल मंगल रासी ।।
सुक सनकादि सिद्ध मुनि जोगी
नाम प्रसाद ब्रह्म सुख भोगी ।।
( बालकांड 25/1)
राम राम 🙏🙏
नाम भगवान की महिमा गाते हुए पूज्यपद गोस्वामी श्री तुलसीदास जी मानस जी के आरंभ में लिखते हैं कि नाम के प्रसाद से ही शिव जी अविनाशी हैं , अमंगल वेषवाले होने पर भी मंगलमय हैं । शुकदेव, सनकादि सिद्ध, मुनि , योगीजन नाम के प्रसाद से ही ब्रह्मानंद भोगते हैं ।
भक्तों, नाम भगवान की ऐसी महिमा है कि इनकी कृपा से जीव अविनाशी व मंगलमय हो जाता है और सर्वोच्च सुख ब्रह्म सुख पाता है ।अतः ब्रह्मानंद पाना चाहते हैं तो श्री राम नाम का निरन्तर भजन करते रहें, अथ ! श्री राम जय राम जय जय राम, श्री राम जय राम जय जय राम ।
सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम । सीताराम जय सीताराम, सीताराम जय सीताराम, जानकीवल्लभ राजाराम।। राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम, 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

