श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

1 जुलाई- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

राम नाम नरकेसरी
कनककसिपु कलिकाल ।
जापक जन प्रहलाद जिमि,
पालिहि दलि सुरसाल ।।
( बालकांड, दो. 27)
राम राम 🙏🙏
मानस जी आरंभ में राम नाम की महिमा का बताते हुए गोस्वामी जी कहते हैं कि राम नाम नरसिंह भगवान है और कलियुग हिरण्यकशिपु है , जप करने वाले प्रह्लाद समान है । यह राम नाम देवताओं के शत्रु को मारकर जप करनेवालों की रक्षा करेगा ।
इस कलियुग में हर ओर हिरण्याकश्यप जैसे दैत्य विराजमान हैं जो लोगों को परेशान करते रहते हैं परंतु जो राम नाम अपना लेता है , राम नाम जपता है उनकी यह राम नाम रक्षा करता है । अत: रक्षित होना चाहते हैं , सुरक्षित होना चाहते हैं तो , जपें, राम जपें, राम नाम जपें । अथ ! श्रीराम जय राम जय जय राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *