25 दिसम्बर- श्रीरामचरितमानस,
नमो राघवाय 🙏
सुनहु भानुकुल केतु
जामवंत कर जोरि कह ।
नाथ नाम तव सेतु
नर चढ़ि भवसागर तरहिं ।।
( लंकाकांड , सोरठा 1)
राम राम🙏🙏
सागर पार करने के लिए राम जी को समुद्र ने उपाय बताया है । राम जी ने मंत्रियों को बुलाया है तथा पुल तैयार करने को कहा है । जामवंत जी हाथ जोड़कर राम जी से कहते हैं कि हे सूर्य कुल के ध्वज ! मेरी बात सुनिए ! आपका नाम तो सेतु है जिसपर चढ़कर मनुष्य संसार सागर पार कर लेते हैं ।
इस जगत में आराम से जीने का राम नाम रूपी उपाय सभी को भगवान ने सुलभ कराया है पर पुण्यहीन नर को यह उपाय नहीं सूझता है वह जगत को बिना जगदीश की शरण लिए पार करना चाहता हैं इसीलिए परेशान रहता है। अस्तु अपना पुण्य बढ़ाते हुए अर्थात् परमार्थ में लगते हुए श्रीराम नाम का आश्रय लें और आराम की ज़िंदगी जीएँ । अथ ! राम राम , जय राम राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

