श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

31 दिसंबर- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

चलत रामु लखि अवध अनाथा ।
बिकल लोग सब लागे साथा ।।
कृपासिंधु बहुबिधि समुझावहिं ।
फिरहिं प्रेम बस पुनि फिरि आवहिं।।
( अयोध्याकाण्ड 82/2)
राम राम🙏🙏
राम जी लक्ष्मण व सीता वन को चल दिये हैं । अयोध्यावासी राम जी को वन जाते देख अयोध्या को अनाथ हुआ मानकर सब राम जी के पीछे चलने लगते हैं । राम जी उन्हें बहुत समझाते हैं , वे अयोध्या की ओर लौटते हैं परंतु प्रेमवश फिर राम जी के पीछे चल देते हैं ।
हमारा राम प्रेम अयोध्यावासियों की तरह होना चाहिए कि यदि राम जी भी हमें समझाए तो भी राम जी का साथ न छोड़े , सदा राम जी के साथ रहें । अतएव ! साथ साथ राम राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *