13 जनवरी-श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
मन संतोष सुनत कपि बानी ।
भगति प्रताप तेज बल सानी ।।
आसिष दीन्हि राम प्रिय जाना ।
होहु तात बल सील निधाना ।।
( सुंदरकाड 16/1)
राम राम 🙏🙏
सीता जी को हनुमान जी ने राम जी का संदेश दिया है और माँ द्वारा उनके स्वरूप पर संदेह प्रकट करने पर अपना वास्तविक स्वरूप दिखाकर कहा कि प्रभु के प्रताप से निर्बल भी बलवान को मार सकता है ।भक्ति, प्रताप, तेज और बल से युक्त वाणी माँ को भाती है । राम प्रिय जानकर उन्होंने हनुमान जी को आशीर्वाद दे दिया कि आप बल व शील के निधान हो जाओ ।
एकबार राम काज में आप अपने को लगा भर दीजिए, हर तरफ़ से आपको सहयोग मिलने लगेगा ।अतएव सबका सहयोग पाने के लिए बस राम जी में लगें। अथ !राम राम जय राम राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

