22 जनवरी – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
मिलेहु गरुड़ मारग महँ मोही ।
कवन भाँति समुझावौं तोही ।।
तबहिं होइ सब संसय भंगा ।
जब बहु काल करिअ सतसंगा
( उत्तरकांड 60/2)
राम राम 🙏🙏
गरुड़ जी को मोह हो गया है , ब्रह्मा जी ने इसे दूर करने के लिए उन्हें शिव जी के पास भेजा है जो उस समय कुबेर के पास जा रहे थे ।शिव जी कहते हैं कि मुझसे आप रास्ते में मिले हैं , किस प्रकार मैं आपको समझाऊँ , सभी संदेहों का तभी नाश होता है जब बहुत काल तक सतसंग किया जाता है ।
श्री राम जी को जानना चाहते हैं , राम कृपा पानी है तो पहले बहुत दिनों तक सत्संग करें , सत्य का संग करें , तब राम जी के अंग आप बन पाएंगे । अथ ! सत्संग कर , सत्संग में राम राम कर 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

