12 फरवरी – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
जिन्ह कर नामु लेत जग माहीं ।
सकल अमंगल मूल नसाही ।।
करतल होहिं पदारथ चारी ।
तेइ सिय रामु कहेउ कामारी।।
( बालकांड 314/1)
राम राम 🙏🙏
श्री सीताराम जी के विवाह के अवसर पर सारे देवी देवता जनकपुर आते हैं । जनकपुर की सजावट व लोगों को देखकर ब्रह्मा जी सहित सब अचंभित हैं । शिवजी उन्हें समझाते हुए कहते हैं कि जिनका नाम लेने से जगत के सारे अमंगल जड़ से नष्ट हो जाते हैं और धर्म ,अर्थ , काम , मोक्ष पास आ जाते हैं, ये उन्हीं सीताराम जी का विवाह हैं ।
हम आप अपना मंगल चाहते हैं और अमंगल से दूर रहना चाहते हैं , तो शिव जी ने जो उपाय बताया है उसका पालन करें, बस राम नाम लें , राम राम रटें , मंगल होगा । अथ ! जय राम जय राम जय जय राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

