श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

2 अप्रैल – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

सेवत तोहि सुलभ फल चारी ।
बरदायनी पुरारि पिआरी।।
देबि पूजि पद कमल तुम्हारे
सुर नर मुनि सब होहिं सुखारे।।

राम राम 🙏🙏
श्री सीता जी को उनकी माँ ने सुंदर वर पाने की कामना की पूर्ति के लिए देबी पूजन के लिए भेजा है । श्री सीता जी भवानी जी के मंदिर आकर यह प्रार्थना कर रही हैं कि हे शिव प्रिया देवि ! आपकी सेवा से चारों फल सुलभ हो जाते हैं । आपकी सेवा से देवता , मनुष्य व मुनि सभी सुखी हो जाते हैं ।
अतः श्री राम जी को पाने के लिए नवरात्र के पावन काल में हम आप भी देवी माँ से प्रार्थना कर सकते हैं साथ ही मन वचन कर्म से अनवरत श्री सीताराम जी का भजन करते रहें……श्री राम जय राम जय जय राम, श्री राम जय राम जय जय राम। सीताराम जय सीताराम, सीताराम जय सीताराम। जय सियाराम जय जय सियाराम, जानकीवल्लभ राजाराम।।
🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *