श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

15 मई – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

सीय लखन जेहि बिधि सुखु लहहीं ।
सोइ रघुनाथ करहिं सोइ कहहीं ।।
कहहिं पुरातन कथा कहानी ।
सुनहिं लखनु सिय अति सुखु मानी ।।
( अयोध्याकाण्ड 140/1)
राम राम 🙏🙏
चित्रकूट में राम जी पर्ण कुटी बनाकर निवास कर रहे हैं । सीता व लक्ष्मण को जैसे भी सुख मिलता है राम जी वैसा करते व कहते हैं ।वे प्राचीन कथा व कहानियाँ कहते हैं , सीता व लक्ष्मण अत्यंत सुख मानकर उसे सुनते हैं ।
भक्तों! श्री सीता व श्री लक्ष्मण ने अन्य सब कुछ छोड़ कर श्री राम जी का साथ कर लिया है इसीलिए श्री राम जी वही करते व कहते हैं जिससे उन दोनों को सुख मिले । आप भी सब कुछ त्याग कर श्री राम जी का साथ कर लीजिए, श्री राम जी आपके लिए भी वैसा ही करेंगे । अतएव भजन करते रहिए …. श्रीराम जय राम जय जय राम, श्री राम जय राम जय जय राम। सीताराम जय सीताराम जय सियाराम जय जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम । राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम 🚩🚩🚩 संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *