श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

27 सितंबर- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

सगुन होहिं सुंदर सकल
मन प्रसन्न सब केर ।
प्रभु आगवन जनाव जनु,
नगर रम्य चहुँ ओर ।।
( उत्तरकांड, दो एक से पूर्व )
जय सियाराम 🙏🙏
रावण को मारकर माता सीता, लक्ष्मण सहित श्री राम जी अयोध्या के लिए चल पड़े हैं, इससे नगर में चहुंओर शुभ शकुन होने लगे, सबके मन प्रसन्न हो गये, नगर रमणीक हो गया, मानो ये सब शुभ शकुन भगवान के आगमन की सूचना दे रहे हो ।
आत्मीय जन ! भगवत सेवा में लगे हुए जब आपको अपने भीतर व बाहर सब अच्छा लगने लगे, मन प्रसन्न रहने लगे , प्रकृति सुहानी लगने लगे तब यह मान लें कि प्रभु की कृपा आप पर हो गई है, श्री राम जी आप पर कृपालु हो गये हैं। अतः भगवत सेवा और नाम भजन में लगें रहें , सत्कर्म करते रहें , श्री राम जी की कृपा अवश्य होगी । अथ…..श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम , जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम । सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩 संकलन तरुण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *