श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

13 दिसंबर. श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

नामु राम को कल्पतरु,
कलि कल्यान निवासु ।
जो सुमिरत भयो भाँग तें,
तुलसी तुलसीदासु ।।
( बालकांड. दो. 26)
राम राम जी 🙏🙏
श्री राम नाम की महिमा बताते हुए पूज्यपाद गोस्वामी श्री तुलसीदास जी महाराज मानस जी के आरंभ में कहते हैं कि कलियुग में श्री राम का नाम कल्पतरु (मनचाहा फल देने वाला) है और कल्याण का घर है, जिसे स्मरण कर बुरा तुलसीदास भी तुलसी के समान पावन हो गया ।
बंधुवर ! इस युग (कलियुग) में श्री राम नाम कल्पवृक्ष और कल्याण करने वाला है । तुलसीदास जी ने स्वयं अपना उदाहरण दिया है कि किस तरह से श्री राम नाम के स्मरण और भजन ने उन्हें अपावन से पावन बना दिया । अत: अपनी सात्विक इच्छाओं की पूर्ति सहित अपना कल्याण चाहते हैं तो इस कलिकाल में बस श्री राम नाम का निरन्तर स्मरण और भजन करें। अथ….. श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम ।
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩
संकलन तरुण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *