श्रीराम ने अपने जीवन में मर्यादा एवं अनुशासन को सर्वप्रथम स्थान दिया:मनीष सिंह

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर आज एस के डी अकादमी के प्रांगण में महा भंडारा हवन पूजा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
एस.के.डी. एकेडमी के वृन्दावन शाखा में रामनवमी के पर्व को धूमधाम से मनाया गया, जिसमें एकेडमी के संस्थापक एस0के0डी0 सिंह एवं निदेशक मनीष सिंह द्वारा पारम्परिक रूप से पूजा अर्चना एवं हवन किया गया एवं उपस्थित सभी स्टाफ ने पूजन में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मंत्रोच्चारण शंख ध्वनि व घण्टों के साथ सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। साथ में महा भंडारे का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर श्री राम के मर्यादा पुरूषोत्तम एवं विभिन्न रूपों का महत्व बताया गया तथा त्यौहार को मनाने का उद्देश्य समझाया गया।
एस.के.डी. एकेडमी के निदेशक मनीष सिंह ने रामनवमी पर समस्त स्टाफ को बधाई दिया एवं इसका महत्व बताते हुए कहा कि श्रीराम ने अपने जीवन में मर्यादा एवं अनुशासन को सर्वप्रथम स्थान दिया एवं वचनबद्धता के लिए जीवन के चौदह वर्ष वानप्रस्थ आश्रम को दिए अर्थात वानप्रस्थाश्रम का चयन किया एवं अनेक कठिनाईया उठाते हुए भी अपने अनुशासन को नहीं भूले। इस अवसर पर सभी उपस्थित स्टाफ एवं संस्था के ड्राइवर कंडक्टर माली व अन्य कर्मचारी गणों ने मिलकर श्रद्धा पूर्वक सुन्दरकाण्ड का पाठ किया l कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *