श्रीसदगुरु मंडल प्रचार समिति महाराष्ट्र का नैमिष का भ्रमण
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
सीतापुर। विनोबा विचार प्रवाह के तत्वावधान में उत्तरप्रदेश की दस।दिवसीय यात्रा पर कविता येणुरकर की अगुआई में पधारी पांच सदस्यीय टीम ने वेद उपनिषद काल से प्रख्यात धरती।नैमिष का भ्रमण कर इस पुरातन काल की ऐतिहासिक धर्म नगरी को।नजदीक से देखा।कुंड के जल को स्पर्श किया।
महाराष्ट्र संत प्रदेश है जहां अनेकों बड़े बड़े संत हुए। पंढरपुर।जैसे तीर्थ स्थान हैं जहां स्वयं भगवान ईंट पर कब से खड़े हैं। आलंदी जैसे स्थान सुंदर हैं। टीम के लोगों ने अनेकों आश्रम ने जाकर प्रणाम किया।और यहां का इतिहास जाना। विनोबा।सेवा आश्रम परिवार के साथी कमलेश जी ने उन्हें हनुमान स्थान और देवी का मंदिर भी भ्रमण कराया। ज्ञातव्य हो यह टीम दस दिवसीय सुसंस्कार शिविर हेतु आश्रम में आई हुई है।आचार्य श्री बेलूरकर जी जो पचास वर्ष से राष्ट्र संत टुकड़यो जी महाराज के आश्रम की सेवा में रत हैं।उनका आशीर्वाद विनोबा सेवा आश्रम को प्राप्त है। अभी यह टीम 18 अप्रैल तक यहीं पर है। भूदान की हीरक जयंती की शुरुआत पर।आयोजित कार्यक्रम में शिविर का समापन राष्ट्रीय हरिजन सेवक संघ के सचिव संजय राय की अध्यक्षता में संपन्न होगा। टीम ने नैमिष से वापस आकर वृद्ध जन आश्रम बरतारा में भजन संध्या का सुंदर आयोजन किया। गौरी देशमुख, गणेश गुरु जी गोपाल गुरु जी।रूपेश गुरु जी ने।खूब भजन गाए जिसका समापन राष्ट्र वंदना से किया गया। सभी का आभार प्रबंधक श्री ब्रह्मदेव गंगवार ने दिया। सभी का।परिचय मोहित कुमार ने कराया।

