श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने प्राचार्य का पुतला फूंक जताया विरोध , किया चक्का जाम।

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने प्राचार्य का पुतला फूंक जताया विरोध , किया चक्का जाम।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने आज सुबह लगभग 11 बजे अपने विभिन्न मांगों को लेकर जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग स्थित गेट के सामने चक्का जाम कर दिया और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कैलाश नाथ गुप्ता का पुतला फूंक कर विरोध जताया।

पुतला फूंक नारेबाजी करते छात्र

पुलिस समझाती रही

छात्रों का कहना था कि हम लोगों की मांगे जब तक मानी नहीं जाती हम लोग धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। वहीं प्राचार्य डॉ कैलाश नाथ गुप्ता ने बताया जहां मैंने पठन-पाठन कार्य को बेहतर करने के लिए सभी शिक्षकों को पहले ही हिदायत दे रखी। इसके अलावा महाविद्यालय परिसर में अराजक तत्व ना आने पाए इसलिए हमने सभी छात्र छात्राओं को ड्रेस अनिवार्य कर दिया है। रही बात छात्रसंघ चुनाव की तो यूनिवर्सिटी जैसा निर्देश देगी उसी हिसाब से कार्य किया जाएगा मौके पर पहुंची जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने किसी तरह छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया तब जाकर चक्का जाम समाप्त हुआ। इस दौरान छात्रनेता कुंदन सिंह . अभिषेक सिंह माइकल, छात्र नेता अभिषेक मोदनवाल, आदित्य श्रीवास्तव, विन्कल वर्मा अमित यादव समेत आदि छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *