श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता दिव्यांकुर 2023 का समापन समारोह आयोजित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में आज अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता दिव्यांकुर 2023 का समापन समारोह मुख्य अतिथि, प्रोफेसर आलोक कुमार राय, कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के कर कमलो द्वारा विजयी प्रतिभागियो को पुरस्कार प्रदान कर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि, सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, एकेडमिक्स और कल्चरल एक्टिविटीज मे
छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करने के साथ ही अपनी प्लेसमेंट पावर को बढ़ाने पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने शिक्षकों से भी अपील की और कहा कि उन्हें अपने विषय अध्यापन से आगे आकर स्टूडेंट रिसोर्सिजिंग की दिशा में काम करना होगा। आज बच्चों को यह भी बताना जरूरी है कि सही ड्रेसिंग सेंस क्या है। इंटरव्यू में प्लेसमेंट में जाने से पहले किस तरह के ड्रेस और आउटफिट्स की जरूरत है, उसे छात्रों को अवगत कराना होगा। उन्होंने कहा की एजुकेशन को स्टैंडर्डाइज करने के बजाय इसे डायवर्सिफाइड करना बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि के के सी महाविद्यालय को अब ऑटोनोमस कॉलेज की तरफ कदम बढ़ाते हुए डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने पर विचार करना चाहिए। इस महाविद्यालय में वर्तमान मे वो सारे पोटेंशियल है जो एक विश्वविद्यालय बनने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का सोच है कि सभी महाविद्यालयो की अलग-अलग विशेषताएं हैं, उसी के अनुरूप उनके यहां खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा सकती है। इसमें सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करें। जैसे किसी के यहां बैडमिंटन कोर्ट बहुत अच्छा है,उनके यहां बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं कराई जाए। स्पोर्ट्स ग्राउंड बहुत अच्छा है तो उनके यहां फुटबॉल या और इस तरह की कोई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाए। इस तरह से शिक्षा और शिक्षा के स्टेक होल्डर के बीच में संवाद में वृद्धि होगी। जिसका फायदा सीधे-सीधे छात्रों को होगा। उन्होंने इनक्यूबेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और प्लेसमेंट ओरिएंटेशन पर भी काम करने की प्रेरणा दी। दिव्यांकुर 2023 के समापन के अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने महाविद्यालय सांस्कृतिक समिति की संयोजिका प्रोफेसर पायल गुप्ता और प्राचार्य प्रोफेसर विनोद चंद्रा को ओवरऑल विनर ट्रॉफी प्रदान की।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता श्री वी.एन. मिश्र,अध्यक्ष, महाविद्यालय प्रबंध समिति ने की।
प्राचार्य, प्रोफेसर विनोद चंद्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ एवम स्मृति चिन्ह देकर किया। उन्होंने महाविद्यालय में आगामी सत्रों में ऐसे ही अनेक प्रतियोगिताएं करने का विचार व्यक्त किया जो कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास में मदद करेंगी।
इस अवसर पर प्रो पायल गुप्ता, संयोजक, संस्कृतिक समिति, ने 2 दिनों तक चले युवा सांस्कृतिक महोत्सव दिव्यांकुर 2023 की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि, दिव्यांकुर 2023 में 30 से अधिक महाविद्यालयो के लगभग 600 से अधिक छात्र छात्राओं ने “संस्कृति के रंग माटी के संग” थीम पर आधारित प्रतियोगिताओं मे प्रतिभाग कर महोत्सव मे अनेक रंग भरे।
समापन समारोह का संचालन प्रो. अल्का शर्मा ने किया।
उपप्राचार्य प्रो के के शुक्ला ने उद्घाटन सत्र के समापन पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयो के प्रतिभागी, अनेक शिक्षक एवम छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
दिव्यांकुर 2023 प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार है।
वाद विवाद प्रतियोगिता में इला मिश्रा, नेशनल कॉलेज और नेहा कुमारी, नवयुग कॉलेज प्रथम स्थान पर नैमिष पटेल लखनऊ यूनिवर्सिटी अथर्व पाटिल CIMS साक्षी दुबे कृष्णा देवी कॉलेज तथा तनीषा सिंह, केकेसी, तीसरे स्थान पर रहे।
स्वरचित काव्य प्रतियोगिता में जय सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय, प्रथम स्थान पर सैयद शाह ताबिश, जयनारायण कॉलेज दूसरे स्थान पर, तथा उरोज फातिमा आई टी कॉलेज तीसरे स्थान पर रहे।
एकल गायन क्लासिकल, प्रतियोगिता में केकेवी के अभय वर्मा, प्रथम स्थान पर, शुभम कुमार, जयनारायण कॉलेज, दूसरे स्थान पर और यशप्रिया, नवयुग कॉलेज, तीसरे स्थान पर रहे।
सुगम संगीत प्रतियोगिता में शिखर वर्मा, जय नारायण कॉलेज, प्रथम स्थान पर, यशप्रिया, नवयुग कॉलेज, दूसरे स्थान पर तथा हर्षिता मिश्रा, श्री गुरु नानक कॉलेज, तीसरे स्थान पर रहे।
एकल नृत्य प्रतियोगिता में चेतना तिवारी, आई टी कॉलेज, प्रथम स्थान पर, ऋषि छेत्री, जयनारायण कॉलेज, दूसरे स्थान पर तथा राखी शुक्ला, श्री गुरु नानक कॉलेज तीसरे स्थान पर रहीं।
क्विज प्रतियोगिता में प्रबल मिश्रा और शुभम यादव, जयनारायण कॉलेज, प्रथम स्थान पर, भूपेंद्र शर्मा, शशिकांत गुप्ता बप्पा श्री नारायण कॉलेज, दूसरे स्थान पर और अताउरहमान व हिमांशु, डीएवी कॉलेज तीसरे स्थान पर रहे।
कहानी लेखन प्रतियोगिता में स्वाति तिवारी, जयनारायण कॉलेज, प्रथम स्थान पर, प्राची शर्मा, अवध कॉलेज, दूसरे स्थान पर तथा संध्या शर्मा, करामत कॉलेज, तीसरे स्थान पर रहे।
नुक्कड़ नाटक में आस्था मिश्रा एवं टीम,श्री गुरु नानक कॉलेज, प्रथम स्थान पर, जयनारायण कॉलेज की टीम संस्कार, दूसरे स्थान पर तथा बुशरा खान एवं टीम, आई टी कॉलेज, तीसरे स्थान पर रहे।
माइम एवं मोनो एक्टिंग में नीरज एवं टीम, जयनारायण कॉलेज, प्रथम स्थान पर, नैना एवं टीम, जयनारायण कॉलेज दूसरे स्थान पर तथा श्री गुरु नानक कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही।
बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट में गुरु सिमरन कौर और शिखा मोरिया आई टी कॉलेज प्रथम स्थान पर, मनीष गुप्ता और उम्मे कुलसुम दूसरे स्थान पर तथा रितिका चौरसिया और अक्षत चौरसिया, जयनारायण कॉलेज, तीसरे स्थान पर रहे।
भारतीय परिधान उत्सव में जयनारायण कॉलेज के निहारिका मिश्रा एवं टीम प्रथम स्थान पर, वैष्णवी श्रीवास्तव एवं टीम, दूसरे स्थान पर और लखनऊ विश्वविद्यालय के निशांत पटेल और उनकी टीम तीसरे स्थान पर रही।
पेंटिंग प्रतियोगिता में शिया पी जी कॉलेज के अभिषेक शर्मा प्रथम स्थान पर, अंजलि रावत, कृष्णा देवी कॉलेज, दूसरे स्थान पर और हर्षिका पांडेय, जयनारायण कॉलेज, तीसरे स्थान पर रहे।

