श्री नमो नारायण जनता मंदिर हजरतगंज में भव्य भंडारे का आयोजन

श्री नमो नारायण जनता मंदिर हजरतगंज में भव्य भंडारे का आयोजन

लखनऊ। श्री नमो नारायण जनता मंदिर हजरतगंज में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया। हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्री 1008 बाबा विभूति गिरी महाराज की समाधि पर आचार्य एवं भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित की तथा आशीर्वाद लिया। युवा सेवा समिति के वालंटियर सेवा भाव से कार्यक्रम संपन्न कराने में लगे रहे। इस अवसर पर सर्वश्री संत प्रसाद पांडे,संतोष कुमार पांडे, राजकुमार मिश्रा, विजय मिश्रा, विजय प्रकाश पांडे, राम कुबेर पांडे, पंडित हरि शरण दुबे, युवा सेवा समिति के अध्यक्ष गंगा अमर नानी, चिरंजी लाल, श्याम सुंदर, रंजीत सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *