श्री बालाजी रामलीला में दर्शकों की उमड़ी भारी भीड़

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

श्री बालाजी रामलीला कमेटी खेकड़ा के तत्वाधान में पांडव पुलिया पर चल रही रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ डॉक्टर अभिषेक शर्मा, अंकित जैन सहित क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने भगवान श्री राम जी की भव्य आरती से किया। रामलीला में राजा जनक के महल से माता सीता की विदाई, माता सीता का दशरथ के महल में परिवारजनों द्वारा स्वागत, मंथरा द्वारा माता केकई को भड़काना, माता केकई द्वारा राजा दशरथ से भरत के लिए राजगद्दी और भगवान श्री राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगने का भव्य मंचन किया गया। सभी कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला को प्रदर्शित कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर श्री बालाजी रामलीला कमेटी के प्रधान नितिन जैन, डायरेक्टर राजेश शर्मा, उप प्रधान नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, अंकित जैन ,सचिव प्रवीण यादव, विनोद शर्मा संस्थापक राजेन्द्र यादव, संरक्षक आनंद यादव, धर्मवीर यादव, अजय शर्मा, दीपक कुमार, गौरव वर्मा, गोविंद महेश्वरी, मनोज धामा चार्ली, मनोज जैन ,अंकुश जैन, अरुण कुमार यादव, नरेश यादव, अमित कुमार, मनोज मोगा, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, प्रशांत, संजय वर्मा, हिमांशु वर्मा, गौरव वर्मा अनिल शर्मा, सूरज डांसर, अनुज कश्यप, संदीप वत्स, मोहन बेदी, अंकित रोहिल्ला सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *