श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में “आरंभ 2025” फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन |
लखनऊ, 1 नवम्बर 2025: श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, लखनऊ में नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत हेतु भव्य फ्रेशर्स पार्टी “आरंभ 2025” का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान का परिसर ऊर्जा, उमंग और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रदीप कुमार दुबे (प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश विधानसभा) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री निपुण अग्रवाल (डीसीपी साउथ, लखनऊ), श्री बृजेश त्रिपाठी(एसओ, गोसाईगंज, लखनऊ) उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के वंदन से हुआ।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन श्री निर्मेश सिंह, डायरेक्टर डॉ. ज्योति सिंह तथा डीन प्रो. विवेक मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यार्थियों ने सोलो एवं ग्रुप डांस, गायन, नाट्य मंचन और रैम्प वॉक जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान आशीष सिंह (B.Sc. प्रथम वर्ष) को मिस्टर फ्रेशर एवं नैंसी वर्मा (BBA प्रथम वर्ष) को मिस फ्रेशर के रूप में सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

