संगठित रहने से होगा सर्वांगीण विकास `विश्वकर्मा जन जागृति अभियान`प्रारम्भ 

देश की उपासना 

धनन्जय विश्वकर्मा।

मुंबई।।

 मीरा-भाईंदर में लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र विश्वकर्मा ने मीरा-भाईंदर से ‘विश्वकर्मा जागृति अभियान’ शुरू करने की घोषणा की है। मीरा रोड पहुंचे डॉ. वीरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र मे विश्वकर्मा समाज के लाखो लोग रहते है, लेकिन अब तक उनकी राजनीतिक भागीदारी सीमित रही है। डॉ. वीरेंद्र इन दिनों मुंबई दौरे पर हैं और वे विश्वकर्मा समाज बंधुओं से संपर्क कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की राजनीति में समाज की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए। सभा को संबोधित करते हुए कहा समाज को जागरूक होने की आवश्यकता है। समाज की अच्छे नेता की आवश्यकता है जो विश्वकर्मा समाज की हर संभव मदद कर सके। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी विश्वकर्मा समाज ही नहीं हर समाज को मदद करने के लिया आगे रहती है। मंच पर विराजमान सभी अतिथि गण ने लोकजन सोशलिस्ट पार्टी की सराहना की और पार्टी को मजबूत करने के लिए साथ देने की वादा किया और समाज के प्रति अपना विचार रखा।

विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामा विश्वकर्मा ने कहा कि समाज को संगठित होने के साथ ही उसमें फैली दहेज जैसी अन्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता है। शिवसेना नेता बाबूलाल विश्वकर्मा ने कहा कि मीरा-भाईंदर, वसई-विरार, पालघर, पनवेल, नवी मुंबई से लेकर मुंबई सहित महाराष्ट्र में लाखों की संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग रहते हैं।

कार्यकम का संचालन पत्रकार राकेश विश्वकर्मा ने किया। जिसमें राजकुमार विश्वकर्मा, लालजी विश्वकर्मा अध्यक्ष विश्वकर्मा वेल्फेयर ट्रस्ट कांदिवली, राकेश विश्वकर्मा अध्यक्ष विश्वकर्मा फाउंडेशन मीरारोड, प्रवीण विश्वकर्मा समाजसेवक, राजेंद्र विश्वकर्मा अध्यक्ष विश्वकर्मा चेरिटेबल संस्था वसई, बाबूलाल विश्वकर्मा कलिना समिति, दिनेश विश्वकर्मा अध्यक्ष एकार्थी फाउंडेशन नायगांव, रामकुमार विश्वकर्मा, समाज सेवक मनोज विश्वकर्मा, डॉक्टर कृष्णकुमार विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, राजमणि विश्वकर्मा चाचा, रामजनम विश्वकर्मा, आदि लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ समाजसेवी रामा विश्वकर्मा ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *