पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के अधिवक्ता नियुक्त
झुंझुनूं, 5 मई।
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव खाजपुर नया निवासी एवं राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय महला ने हेट्रिक लगाई है। उन्हें लगातार तीसरी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिसके बाद ना केवल क्षेत्र में, बल्कि अधिवक्ता वर्ग में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। राजस्थान हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट संजय महला को शेखावाटी अंचल की पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी सीकर ने अपना अधिवक्ता नियुक्त किया है। कुलसचिव द्वारा जारी नियुक्ति आदेश पर महला ने अपनी सहमति देते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि संजय महला पूर्व में भारत सरकार की महत्वपूर्ण शीर्ष जांच एजेंसी सीबीआई के स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर रह चुके हैं। इस पद पर रहते हुए कई हाई प्रोफाइल मामलों में पैरवी कर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इसके अलावा भारत सरकार ने उन्हें संघ लोक सेवा आयोग व एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया जैसे महत्वपूर्ण विभागों का अधिवक्ता नियुक्त कर जिम्मेदारी दे रखी है। उनकी इस नियुक्ति पर शिक्षाविदों, प्रशासनिक व राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगो ने शुभकामनाएं दी है। एडवोकेट महला मूल रूप से झुंझुनूं जिले के खाजपुर नया गांव के निवासी है। राजस्थान हाई कोर्ट में वकालत करते हुए बार एसोसिएशन में विभिन्न पदों पर निर्वाचित हो चुके हैं।

